Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-ऋषिकेश में युवक-युवती डूबे, एक का रेस्क्यू दूसरे की खोजबीन जारी

ऋषिकेश- निम बीच के पास युवक-युवती डूबे, एक का रेस्क्यू दूसरे की खोजबीन जारी

ऋषिकेश। ऋषिकेश निम बीच के पास दो लोग डूब गए।
एक का रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। होटल H-7 के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई कि नीम बीच व साई घाट के बीच पांडव पत्थर के समीप एक युवक व युवती नदी में डूब गए हैं।
सूचना प्राप्त होते ही जल पुलिस व SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

डूबने वाले दोनों लोगो मे से एक युवती को रेस्क्यू कर लिया गया। जबकि दूसरा युवक नदी में लापता हो गया।

SDRF टीम द्वारा उस युवक की खोजबीन की जा रही है।

रेस्क्यू की गई लड़की का नाम भूमिका जोतवानी (26) पुत्र स्वर्गीय नरेश जोतवाणी निवासी कृष्णा नगर रॉयल काशल, लखनऊ बताया गया है। वहीं महेश त्रिपाठी (28) पुत्र श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी निवासी त्रिवेणी नगर बड़ी दुर्गा मंदिर के पास थाना हजरतगंज लखनऊ लापता बताया गया है।

Related posts

सरोवर नगरी नैनीताल में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, शातिंपूर्ण एंव सुचारू संचालन के तहत जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व संयुक्त मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर प्रतीक जैन ने किया मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर एम्स ऋषिकेश ने भी तैयारियां की तेज । केन्द्र सरकार के निर्देश पर एम्स के अस्पताल परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-श्री कृष्ण कुञ्ज में पंचदिवसीय ब्रह्मोत्सव हुआ प्रारम्भ।

khabargangakinareki

Leave a Comment