Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड में एक बार फिर मनरेगा कर्मचारी हड़ताल करने का बना रहे मन ।

मनरेगा कर्मचारी
रिपोर्टर-सुभाष बडोनी
उत्तरकाशी
उत्तराखंड में एक बार फिर मनरेगा कर्मचारी हड़ताल करने का मन बना रहे हैं । मनरेगा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर मणि सेमवाल ने डुंडा ब्लॉक कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल 2022 में मनरेगा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर 84 दिनों तक हड़ताल की थी जिस पर सरकार ने उनको मानदेय बढ़ाने और हड़ताल के दिनों में वेतन देने की मांग को मानते हुए मनरेगा कर्मचारियों का धरना समाप्त करवाया था ।
लेकिन 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी मनरेगा कर्मचारियों का न तो मानदेय बढ़ा और ना ही हड़ताल के दिनों का वेतन उनको मिल पाया यही कारण है कि अब मनरेगा कर्मचारी अपने हड़ताल के 84 दिनों का मानदेय को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं उन्होंने सरकार को जल्द से जल्द रुके हुए वेतन को देने की मांग की है।

Related posts

प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलए नियुक्ति अनिवार्य, राजनीतिक दलों को दिए निर्देश।

khabargangakinareki

विनयखाल–गेंवली मोटर मार्ग एवं पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश”।

khabargangakinareki

Jio Fiber ने Gopeshwar, Uttarakhand में लॉन्च किया, घरों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी का वादा किया; जल्द ही अन्य शहरों में विस्तार करने की

khabargangakinareki

Leave a Comment