Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-नव साँस्कृतिक सत्संग समिति के होली महोत्सव में बच्चों और महिलाओं ने बिखेरे विविध रंग।

नव साँस्कृतिक सत्संग समिति के होली महोत्सव में बच्चों और महिलाओं ने बिखेरे विविध रंग

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। । सरोवर नगरी नैनीताल के नव सांस्कृतिक सत्संग समिति, शेर का डांडा द्वारा आयोजित होली महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बाल होल्यारो और महिलाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के जुझारू प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सी आर एस टी इंटर कॉलेज नैनीताल के कला प्रेमी प्रधानाचार्य मनोज पांडे एवं पूर्व प्रधानाचार्य ए एन सिंह, समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, सचिव पूरन चंद्र पांडे आदि ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के पूर्व महासचिव उमेश सनवाल एवम रंगकर्मी शिक्षिका दीपा पाण्डे द्वारा किया गया।

प्रतिभागी विद्यालय की टीमों में शिक्षिका नेहा के नेतृत्व में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल सहित जानकी आर्या के नेतृत्व में राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ निशांत, रमा डालाकोटी के नेतृत्व में राधा चिल्ड्रेन अकादमी, लता रावत के नेतृत्व में नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज एशडेल, राजेश कुमार के नेतृत्व में सी आर एस टी के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। साथ ही सितार वादन में गन्धर्व भूषण पुरस्कार विजेता मास्टर हर्षित का सितार वादन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।
होली कार्यक्रम के दौरान सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्या विशन सिंह मेहता अपने को नही रोक सके और स्कूल के बच्चों के साथ मस्त होकर नाचने लग गये।

आयोजन में अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, संरक्षक महेश चन्द्र तिवारी, ए एन सिंह, उपाध्यक्ष संतोष पंत, सांस्कृतिक सचिव हिम्मत सिंह बिष्ट, महामंत्री पूरन चन्द्र पाण्डे, उप सचिव महावीर बिष्ट, व्यवस्थापक कोषाध्यक्ष विनोद सनवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चन्दोला, दिनेश जोशी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नवीन चन्दोला, बुजुर्ग होल्यार बिपिन पंत, कुंवर सिंह रावत, इन्द्र सिंह रावत, दीपक जोशी, यू डी जोशी, नीरज डालाकोटी, विजय बिष्ट, विकास बडोला, कैलाश जोशी, गौरव जोशी, दीपक पाण्डे, गणेश लोहनी, कमल बिष्ट, चन्दन जोशी, ललित मोहन पाण्डे, हिमांशु पाण्डे, दीपक भण्डारी, आदि द्वारा योगदान दिया गया।
द्वितीय चरण में क्षेत्र की लगभग दो सौ से अधिक महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होली प्रस्तुत की।
तृतीय चरण में सायंकालीन सभा में पुरुषों की बैठकी होली का आयोजन किया गया।
सफल आयोजन हेतु महासचिव पी सी पांडे सभी को बधाई देते हुए जलपान एवं भोजन व्यवस्था एवं मंच के पीछे लगे सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

Related posts

Uttarakhand में भूमि कानून और मूल निवास प्रमाणपत्र से संबंधित सिफारिशों पर चर्चा करने के लिए उच्च स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami

khabargangakinareki

विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा के पस्या नदी मै एक करोड 21लाखकी लागत से बनने वाले पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये शीघ्र कार्यपूर्ण करने के निर्देश।

khabargangakinareki

Tamil Nadu10th Result 2024: यहाँ देखें अपना TN SSLC कक्षा 10वीं का रिजल्ट

khabar1239

Leave a Comment