Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-चारधाम यात्रा पर सरकार द्वारा सीमीत यात्रा भेजने पर होटल एसोशियन ने मानव श्रृंखला डिवाइडर बनाकर शासन – प्रशासन का ध्यान किया आकर्षित।

चारधाम यात्रा पर सरकार द्वारा सिमित यात्रा भेजने पर होटल एसोशियन ने मानव श्रृंखला डिवाइडर बनाकर शासन – प्रशासन का ध्यान किया आकर्षित.

बस स्टैंड सब्जी मंडी के पास आज होटल एसोसेशियन ने बीच सड़क में बिना यातायात प्रभावित किये बिना मानव श्रृंखला डिवाइडर बनाकर शासन – प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया . चार धाम यात्रा में सीमित संख्या में यात्रियों को भेजने के नियम का विरोध करते हुए होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने सांकेतिक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा ने सीमित संख्या व ऑनलाइन पंजीकरण के सरकार के नियम का कड़ा विरोध किया। चार धाम यात्रा में होटलों में सीमित संख्या के फॉर्मूला से बुकिंग में कमी आयी है। चार धाम होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पुरी ने सरकार के इस निर्णय को हिन्दू विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार यात्रियों को अन्यत्र भेजना चाहती है। यात्री सुविधाओं को बढ़ाना चाहिय न कि संख्या सीमित करनी चाहिय।

दीपेंद्र पंवार ने कहा कि साल भर टैक्स देते रहेंगे और यात्रियों को सीमित करेंगे तो कैसे सबको रोजगार मिलेगा। रोज नए नए होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस बन रहे है।यात्रियों के रहने की चारो धामो में पर्याप्त व्यवस्था है। होटल एसोसिएशन ने चेताया कि यह सीमित संख्या समाप्त नही होगी तो 22 अप्रैल को होटल प्रतिष्ठान सभी के सहयोग से गंगोत्री घाटी बंद रहेगी।

इस अवसर पर सुभाष कुमाएँ, मनोज रावत, बिन्देश कुड़ियाल, प्रकाश भद्री, धीरज सेमवाल, गोविंद चौहान, शूरवीर चौहान, बृजमोहन मखलोगा, माधव जोशी, विकास कलुडा, सुभाष जुयाल, सुरेश राणा, दयाशंकर पंत, दिनेश नेगी, मुकेश सहित अन्य साथ रहे।

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल एवं विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में नई टिहरी एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में आपदाओं से उत्पन्न स्थिति के समाधान हेतु की गईं बैठक।

khabargangakinareki

अपर पुलिस महानिदेशक/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा रूद्रप्रयाग के 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद प्रभारी रूद्रप्रयाग के साथ की गई वीडियो कान्फ्रेसिंग ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-21नवम्बर को देहरादून में विशाल प्रदर्शन का आह्वान।

khabargangakinareki

Leave a Comment