Khabar Ganga Kinare Ki
आकस्मिक समाचारBreaking Newsअल्मोड़ाउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग्:- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने शुक्रवार को एम्स पहुंचकर चमोली हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने शुक्रवार को एम्स पहुंचकर चमोली हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना।

इस दौरान वह एम्स में ही भर्ती कोटद्वार क्षेत्र के एक अन्य पेशेंट को देखने भी गई और डाॅक्टरों से उनकी स्वास्थ्य संबन्धित जानकारी हासिल की।

अध्यक्ष विधानसभा ऋतु भूषण खंडूड़ी अपराह्न में एम्स अस्पताल पहुंची। वह सबसे पहले चमोली हादसे के घायलों से मिली और इलाज कर रहे चिकित्सकों से घायलों के इलाज और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने ट्राॅमा वार्ड की बर्न यूनिट में भर्ती संदीप और सुशील से बातचीत कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी।

इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉक्टर) मीनू सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को घायलों के इलाज की जानकारी दी और बताया कि अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक 24 घंटे घायलों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए है।
उन्होंने बताया कि दोनों घायलों की जल्दी रिकवरी के लिए मेडिकली स्तर पर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि करंट फैलने से चमोली में हुए दर्दनाक हादसे के कुल 11 घायलों में से 2 लोग अभी भी एम्स में उपचाराधीन हैं जबकि 9 घायलों को पहले ही डिस्चार्ज कर दिया गया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने इसके बाद एम्स के ही एचडीयू वार्ड में भर्ती कोटद्वार के नन्दपुर क्षेत्र के पेशेंट प्रदीप नेगी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।
प्रदीप को पेट संबंधी शिकायत है और कुछ समय पहले इनकी सर्जरी हुई है।
चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद उन्होंने एम्स द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे बेहतर इलाज पर भरोसा जताते हुए एम्स अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान बर्न एवं प्लास्टिक विभाग के डाॅ. विशाल मागो, डाॅ. जितेन्द्र गैरोला और डाॅ. विनोद सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड टनल हादसा: सुरंग में आ रही आवाजें, डरे हुए हैं मजदूर

khabargangakinareki

Abhay Deol और Manish Malhotra ने Nainital में ‘Bain Tikki’ की शूटिंग की, स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता में डूब गए।

khabargangakinareki

भारतीयों का डंका, 21 बड़ी कम्पनियो की कमान भारतीयों के हाथों में।

khabargangakinareki

Leave a Comment