Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-21वीं सदी के स्वप्न दृष्टा थे राजीव गांधी :- राकेश राणा

*21वीं सदी के स्वप्न दृष्टा थे राजीव गांधी :- राकेश राणा*

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न आधुनिक भारत के अग्रणी नेताओं में शुमार 21वीं सदी के महानायक संचार क्रांति पंचायती राज और भारत को विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में पहचान दिलाने वाले राजीव गांधी जी की आज 89 में जन्म जयंती है ।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश सचिव सैयद मुशर्रफ अली पूर्व राज्य मंत्री प्रवीण सिंह भंडारी वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद भट्ट पीसीसी सदस्य देवेंद्र नोडीयाल लखबीर सिंह चौहान द्वारा जिला चिकित्सालय बोराडी में जाकर बीमार लोगों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।

वहीं दूसरी ओर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ममता उनियाल मीना शाह द्वारा निर्मल आवास केमसारी टीनशेड में बच्चों के बीच में राजीव जी का जन्मदिन मनाया और बच्चों को फल वितरित किए ।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि राजीव जी अब हमारे बीच नहीं हैं।

लेकिन उनका विजन हम सबको अभी भी प्रेरणा देता है।

राजीव जी ने देश में कंप्यूटर की शुरुआत कर विकास को गति दी थी। राजीव गांधी पेशे से पायलट थे और राजनीति में इनकी कोई रूचि नहीं थी।

1980 में भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद राजीव 1982 में राजनीति में उतर आये।
21 मई 1991 को एक आत्मघाती हमले में इनकी मृत्यु हो गई थी
मां इंदिरा की मौत के बाद राजीव देश के सातवें प्रधानमंत्री बने भारत सरकार ने इन्हें 1991 में मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया।
राजीव गांधी के पास देश को आगे ले जाने का विजन था।

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने टिहरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग के टाइप-ए उपकेंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा।

khabargangakinareki

अंडर-14 कैरम में 32 और ओपन शतरंज में 18 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, कल से शुरू होंगे ओपन कैरम मुकाबले।

khabargangakinareki

Uttarakhand के स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य उत्कृष्टता के लिए Tata मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment