Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

एक्जिट पोलो मे अनेकों खामियां; निर्वाचन प्रक्रिया मे लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों और मतदाताओं का आभार :- कांग्रेस पार्टी

निर्वाचन प्रक्रिया मे लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों और मतदाताओं का आभार :- कांग्रेस पार्टी*

(नई टिहरी) आज जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के मुख्यालय पर आज कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस वार्ता कर 18वीं लोक सभा निर्वाचन सम्पन्न होने पर निर्वाचन प्रक्रिया में लगे हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस जवानों, होमगार्ड, बीएलओ, आशा, आंगवाड़ी, ग्राम प्रहरी सहित उन वोलेंटियर का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाया।

*कांग्रेस पार्टी ने टिहरी, पौड़ी सहित उत्तराखंड और देशभर के मतदाताओ का भी आभार व्यक्त किया उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था मे भरोसा कर अपनें अपनें निर्वाचन क्षेत्रों मे अपने पसंद के प्रत्याशी को मतदान किया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि कल जो एग्जिट पोल देश भर की मिडिया ने प्रस्तुत किया है, वह हकीकत से कोशो दूर होने वाला है, कुछ मिडिया घरानों ने भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा को साबित कर एक्जिट पोल मे भाजपा को बंपर जीत से सरकार बनवा दी है, जबकि इन एक्जिट पोलो मे अनेकों खामियां है।

इण्डिया गठबंधन स्पष्ट रूप से 295 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने जा रहा है।

जनता भाजपा के दस वर्षों के शासन काल से परेशान थीं, देशभर मे बेतहासा महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार की दुर्भभावनापूर्ण नीति से जनता हलकान थी, इसलिए भाजपा की सरकार रिपीट नहीं होगी।

पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related posts

चम्बा में कांग्रेस प्रत्याशी बीना नेगी का चुनाव कार्यालय खुला, प्रचार अभियान का हुआ शुभारंभ।

khabargangakinareki

वर्तमान राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय में आयोजित किये गये चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर।

khabargangakinareki

हंस फाउंडेशन ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर लगाइए दो सौ फलदार वृक्ष

khabargangakinareki

Leave a Comment