Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मनरेगा श्रमिको के माध्यम से सम्पर्क मार्गों/पुलिया के सुधारीकरण के कार्य लगातार जारी।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मनरेगा श्रमिको के माध्यम से सम्पर्क मार्गों/पुलिया के सुधारीकरण के कार्य लगातार जारी हैं।

जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने बताया कि 27 एवं 31 जुलाई को अतिवृष्टि/भूस्खलन/बादल फटने से तहसील बालगंगा एवं घनसाली के ग्राम पंचायत थाती बूढ़ाकेदार, तोली, कोट, जखाणा, विशन, अगुण्डा, कोटी, पिंसवाड़, जखन्याली, मुयालगांव, होल्टा तथा ग्राम पंचायत भिगुन के राजस्व ग्राम तिनगढ़ के क्षतिग्रस्त होने से सभी गांवों में आवागमन के मार्ग पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए तथा काश्तकारों के खेत मलबे से दब गए थे।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में महात्मा गांधी नरेगा से तत्काल अनुपूरक कार्ययोजना तैयार करते हुए ग्राम पंचायतों के क्षतिग्रस्त सम्पर्क मार्गों/पुलिया निर्माण का कार्य प्रारम्भ करवाए गए।

इसमें ग्राम पंचायत तोली, कोट, तितराणा, जखाणा, विशन आदि गांवों में मनरेगा श्रमिक क्षतिग्रस्त सम्पर्क मार्गों / पुलिया के सुधारीकरण का कार्य किए जा रहे हैं।

उक्त ग्राम पंचायतों के अतिरिक्त अतिवृष्टि से प्रभावित अन्य ग्राम पंचायतों में क्षतिग्रस्त कार्यों को देखते हुए मनरेगा अधिनियम प्राथमिकता अनुसार अनुपूरक कार्य योजना तैयार की जा रही है।

ज

Related posts

नववर्ष के प्रथम दिवस पर मुनि की रेती–तपोवन क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छता अभियान।

khabargangakinareki

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट मोड, ये गाइडलाइन की जारी,पढ़ें…

cradmin

ब्रेकिंगः-उत्तरकाशी बस हादसे में राज्यपाल ने मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया।

khabargangakinareki

Leave a Comment