Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

सोमवार को बाल विकास परियोजना चम्बा द्वारा पोषण माह के समापन पर कार्यक्रम किया गया आयोजित।

सोमवार को बाल विकास परियोजना चम्बा द्वारा पोषण माह के समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवानी बिष्ट ब्लॉक प्रमुख चंबा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ग्राम स्तर पर भी आयोजित होने चाहिए।

कार्यक्रम में कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली वितरण की गई एवं एनीमिया से ग्रसित किशोर एवं किशोरियों को पौष्टिक लड्डू और आंवला कैंडी वितरित की गई। गोद भराई कार्यक्रम के तहत 6 महिलाओं की गोद भराई तथा 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया गया।
स्वस्थ बच्चे प्रतिस्पर्धा में तीन ग्रुप 0 से 6 माह, 6 माह से 3 वर्ष एवं तीन से 6 वर्ष के बच्चों में प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए। स्वस्थ बच्चे प्रतिस्पर्धा हेतु स्वास्थ विभाग की टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम में स्थानीय खाद्य पदार्थ व सब्जियों से खूबसूरत पोषण रंगोली बनाई गई, जिसमें मिलेट्स मुख्य आकर्षण रहे।
इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्तीयों द्वारा लोकल स्थानीय व्यंजन यथा झंगोरा, मंडवे की रोटी, पिसा हुआ नमक कुक्ड फूड की स्टाल लगाई गई।
पोषण अभियान में पोषण ट्रैकर तथा अन्य योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रत्येक क्षेत्र से 8 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चुनते हुए कुल 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत की किया गया। ।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने कहा कि स्थानीय व्यंजनों, हरी सब्जियां एवं मिलेट्स को सभी बच्चे एवं महिलाओं को खाने में लेना चाहिए। अतिविशिष्ट अतिथि डा. प्रमोद उनियाल बीजेपी जिला मीडिया प्रभारी ने पोषण पर फास्ट फूड छोड़ कर अपने घर के व्यंजनों पर ध्यान देने की बात कही गई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्बा ममता लेखक ने पोषण माह कार्यक्रम के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी तथा विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियां के बारे में बताया।
वहीं अन्य उपस्थितों द्वारा पोषण पर अपने अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चम्बा रमेश डंगवाल ने किया।

इस मौके पर प्रधान संगठन अध्यक्ष चम्बा गौरव गुसाई, चिकित्सा अधीक्षक डा. पुखराज, बाल विकास परियोजना चम्बा से भागीरथी पंवार, कविता, मधु मखलोगा, शिवदेइ गुसाई सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-नव संवत्सर पर रामायण गाथा मर्यादा का मंचन किया जायेगा । जगदीश बवाड़ी।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- आप पार्टी को मिल रहा है जगह जगह मतदाताओं का भरोसा।

khabargangakinareki

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, अब नागरीय क्षेत्र में भी सुनी जाएंगे समस्याएं, होगा निदान” “नई टिहरी नगर पालिका में हुआ, जन जन की सरकार शिविर का आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment