Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

क्रिटिकल केयर यूनिट हेतु भूमि चयन को लेकर जिलाधिकारी टिहरी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

’क्रिटिकल केयर यूनिट हेतु भूमि चयन को लेकर जिलाधिकारी टिहरी ने किया स्थलीय निरीक्षण।’’

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण हेतु जिला चिकित्सालय बोराडी नई टिहरी के समीप बनी भूमि चयन को लेकर निरीक्षण किया गया। क्रिटिकल केयर यूनिट के तहत 50 बेड का ब्लॉक तैयार करने के साथ ही उसमें सभी आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की जानी है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पार्किंग स्थल एवं आस पास जगह का निरीक्षण कर जगह चिन्हित कर सम्बन्धित इंजीनियर को डिजाइन तैयार करने को कहा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएमओ से जिला चिकित्सालय में ओपीडी, औषधि एवं चिकित्सालय मंे चल रहे निर्माण/मरम्मत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को चिकित्सालय में जो दवाईयां उपलब्ध न होने पर बाहर से दवाई लिखी जाती हैं, उसके बारे में उन्हें संक्षिप्त में जानकारी भी दी जाये।

इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में चल रहे निर्माण/मरम्मत कार्यों प्रगति लाते हुए कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारी से कहा कि जिला चिकित्सालय के समीप कोई वाहन सड़क में पार्क न हो, सभी वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करवाया जाये।

इस मौके पर सीएमओ डॉ. श्याम विजय, सीएमएस डॉ. अमित राय, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

अपर ढालवाला के वॉर्ड नंबर 11 में शनिवार को हुई अतिवृष्टि से आपदा क्षति का जायजा लेने पहुंचे एससी सिंचाई।

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश के डिपार्टमेंट ऑफ एनिस्थिसिया के तत्वावधान में स्पाइन इंडोस्कोपी एंड एडवांस पेन इंटर्वेंशन वर्कशॉप का आयोजन ।

khabargangakinareki

2023 Uttarakhand Investment Summit: FRI, Dehradun में आयोजित वैश्विक निवेश सम्मेलन में,

khabargangakinareki

Leave a Comment