Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

तहसील जाखणीधार के ग्राम आंद्रेठी में आयोजित हुए फार्मर रजिस्ट्री कैंप।

तहसील जाखणीधार के ग्राम आंद्रेठी में आयोजित हुए फार्मर रजिस्ट्री कैंप*

भारत सरकार द्वारा संचालित डिजिटल डाटाबेस कार्यक्रम फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी के निर्देशानुसार आज तहसील जाखणीधार के ग्राम आंद्रेठी में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित किया गया।

कैंप में राजस्व, कृषि एवं उद्यान विभाग के नामित कार्मिकों द्वारा किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है।

फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त होगा।

कृषकों को योजना से जोड़ने हेतु गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक किसान इस पहल का लाभ उठा सकें।

कैंप में राजस्व विभाग से पटवारी तोता सिंह एवं कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी शिखा विश्वास उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम आंद्रेठी एवं अंजनीसैंण के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Related posts

हर्रावाला से लखनऊ के बीच चलेगी यह सुपरफास्ट ट्रेन, ब्लूप्रिंट है तैयार।#SuperfastTrain. ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-टिहरी सांसद और देव डोलियों की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- मां रेणुका मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति 24 फरवरी से पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन ।

khabargangakinareki

Leave a Comment