Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंग:-श्री नन्दा देवी महोत्सव का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

श्री नन्दा देवी महोत्सव का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में श्री नन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, अजय भट्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, सुमित ह्रदयेश समेत भाजपा व सेवक सभा के सदस्यों ने मिलकर किया।

इस अवसर पर राम सेवक सभा में समिति के कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किये। वही दूसरी ओर छोलिया दल ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री, विधायक, व जिले के अधिकारियों को समिति सदस्यों द्वारा स्वागत व अभिनन्दन कर रामलीला मैदान में भव्य स्वागत के साथ लाये।

इस दौरान शिवा रेस्टोरेंट, शिवा गेस्ट हाउस के मालिक पंकज टण्डन ने सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
यहाँ बता दे दो वर्ष से श्री नन्दा देवी महोत्सव सादगी के साथ मनाया जा रहा था।
इस बार एक सितंबर से सात सितंबर तक भव्य रूप से महोत्सव मनाया जायेगा।
इस दौरान कदली दल को बेंड बाजो व छोलिया दल समेत समिति सदस्यों के साथ ज्योलीकोट को रवाना किया गया जय माँ नन्दा सुनंदा व जय माता की गूंज से सरोवर नगरी गुंजायमान हो गई।
इस अवसर पर श्री भट्ट ने देश वासियों , नैनीताल वासियों को नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव की बधाई देते हुए कहा महोत्सव को भाई चारे के रूप में मनाया जाना चाहिए।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत राज्य सरकार के अस्पतालों में कार्यरत लैब टेक्निशियनों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन।

khabargangakinareki

अवैध खनन पर राजस्व विभाग की छापेमारी,10 हजार घन मीटर रेत की नीलामी कर वसूले तीन लाख तीन हजार रुपए।

khabargangakinareki

व्यथा:-जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्यूणा गांव के ग्रामीण जर्जर ट्रॉली से आवागमन करने को मजबूर

khabargangakinareki

Leave a Comment