Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत जय किसान इण्टर कॉलेज रौढ़धार, तहसील जाखणीधार में 17 नवंबर, 2024 को बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर किया गया जाएगा आयोजित।

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत जय किसान इण्टर कॉलेज रौढ़धार, तहसील जाखणीधार में 17 नवंबर, 2024 को बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर मुख्य अतिथि मा. न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल/कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आहूत किया जायेगा।

बहुउद्देशीय शिविर प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें जनपद के समस्त विभागों यथा राजस्व विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, सैनिक कल्याण एवं अन्य विभागों द्वारा जनसेवा कैम्प लगाकर जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जायेगा।

शिविर में विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र यथा आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि बनाये जायेंगे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवायें वितरित की जायेंगी।

आम जनता को कानूनी जानकारी, परामर्श एवं सहायता प्रदान की जायेगी।
इसके साथ ही शिविर मे उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आम जनता की शिकायतों पर विचार कर अविलम्ब कार्यवाही की जायेगी। शिविर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें।

सिविल जज सी.डि./सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल आलोक राम त्रिपाठी द्वारा सभी से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई।

Related posts

ब्रेकिंग चारधाम यात्रा:-विधि विधान के साथ खुले गंगोत्री व् यमनोत्री के कपाट , सीएम धामी पहुंचे दोनों धामों में ।

khabargangakinareki

Kedarnath Dham Yatra 2024: सीएम धामी के उत्‍साह की झलक, बाबा केदार के दर पर बजाई डमरू

khabar1239

ब्रेकिंग:-पोस्ट ऑफिस मालगांव में 13 लाख 86 हजार रुपए की धनराशि का गबन करने वाला अभियुक्त टिहरी पुलिस की हिरासत में।

khabargangakinareki

Leave a Comment