Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में उत्कृष्ट प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयन एवं संचालन के सम्बन्ध में एक बैठक जिला सभागार में आयोजित।

उत्कृष्ट प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों की समीक्षा बैठक’

आज मंगलवार, 13 मई 2025 को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में उत्कृष्ट प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयन एवं संचालन के सम्बन्ध में एक बैठक जिला सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में विकासखण्डवार चयनित एवं उनमें बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के आकलन एवं बच्चों के एस्कॉर्ट/ट्रान्सपोर्ट पर समीक्षा कर सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दिए गए। छात्र संख्या एवं दूरी के आधार पर न्यूतम संख्या वाले स्कूलों के उत्कृष्ट स्कूल में संचालन के लिए 148 प्राथमिक एवं 24 उच्च प्राथमिक विद्यालय चिन्हित किए गए हैं।

उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत आख्या के आधार पर कुल 12 उत्कृष्ट स्कूलों के पुनर्निमाण / वृहद् मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। स्कूलों में कक्षा-कक्ष वृहद् मरम्मत, कम्प्यूटर, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय की व्यवस्था किए जाने के साथ ही छात्र परिवहन की व्यवस्था एवं शौचालय, पेयजल, विद्युत की व्यवस्था किए जाने हेतु समुचित प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए।

परिषदीय परीक्षाफल 2025 के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा जनपदीय परीक्षाफल से कम वाले विद्यालयों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित संस्थाध्यक्ष एवं विषयवार सम्बन्धी समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए गए, साथ ही समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्कूलवार समीक्षा एवं कार्यवाही की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये ।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, जिला शिक्षा वीपी सिंह, ईई लोनिवि योगेश कुमार सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह एवं स्थापना दिवस समारोह को लेकर प्रथम बैठक सम्पन्न‘।

khabargangakinareki

सहायक वन कर्मचारी संघ बैनर तले दक्षिणी कुमाऊँ वर्त वन कर्मियों ने बैठक कर तैयार की रणनीति ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-भारी बारिश के कारण गिरा मकान

khabargangakinareki

Leave a Comment