Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

टिहरी जिलाधिकारी ने रेंडमाइजेशन का लिया जायजा” “टिहरी गढ़वाल के प्रथम रेंडमाइजेशन में मतदान पार्टियों का हुआ चयन”।

“टिहरी जिलाधिकारी ने रेंडमाइजेशन का लिया जायजा”

“टिहरी गढ़वाल के प्रथम रेंडमाइजेशन में मतदान पार्टियों का हुआ चयन”

जनपद टिहरी गढ़वाल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 के निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत कार्मिकों के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस अवसर पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी कुसुम ने बताया कि रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया और यह प्रकिया तीन चरणों में होती है।

पहले चरण में रैंडमली पीओ, पीओ–1,2,3,4,5 का चयन होता है, दूसरे चरण में पोलिंग पार्टी बनाई जाती है, और तीसरे चरण में पोलिंग बूथ पर ड्यूटी तैनात की जाती है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  जनपद के सभी नौ विकास खण्डों में निर्वाचन कार्य को संपन्न कराए जाने को लेकर कुल 9972 मतदान कार्मिकों की कंप्यूटर में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर में डाटा फीडिंग का कार्य किया गया, जिसमें से 3041 महिला कार्मिक भी शामिल है।

प्रथम रेंडमाइजेशन में 10 प्रतिशत रिजर्व सहित मतदान पार्टियां तैयार हो गई है एवं प्रत्येक मतदान पार्टी में एक पीठासीन व चार मतदान अधिकारी कुल पांच कार्मिक तैनात होंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) वरुणा अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी एस पी सेमवाल, डीपीआरओ एम एम खान, डीडीओ मो असलम उपस्थित रहे।

 

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के नेत्र रोग विभाग एवं परमार्थ निकेतन आश्रम, स्वर्गाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में 39 वें राष्ट्रीय नेत्रदान जागरुकता पखवाड़े के तहत नेत्रदान महादान जागरुकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन।

khabargangakinareki

जनपद टिहरी में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविरों का आयोजन।

khabargangakinareki

ग्राम पंचायत चामनी विकास खण्ड चम्बा में जिला विकास अधिकारी मो. असलम की अध्यक्षता में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम आयोजित।

khabargangakinareki

Leave a Comment