Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी ने प्लास्टिक फ्री, डस्टबिन फ्री और गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए दिशा-निर्देश दिए।

‘अपशिष्ट प्रबंधन की बैठक जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में हुई संपन्न‘

‘जिलाधिकारी ने प्लास्टिक फ्री, डस्टबिन फ्री और गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए दिशा-निर्देश दिए‘

जिला कलेक्ट्रेट नई टिहरी के वीसी कक्ष में बुधवार को देर सांय अपशिष्ट प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद को प्लास्टिक फ्री एवं डस्टबिन फ्री बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। काफी समय से जमा पुराने कचरे के निपटान हेतु डीएफओ को उपयुक्त स्थान चिन्हित करने को कहा गया। सभी संबंधितों को कूड़े की गाड़ियों की मांग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ईओ टिहरी और ईओ चंबा को काफी समय से जमा पुराने कचरे के निपटान हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी टिहरी ने मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुसार 31 अक्टूबर तक सभी आंतरिक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने हेतु नगर निकायों को आवश्यक फंड की जानकारी देने के लिए कहा गया।

बैठक में एडीबी प्रोजेक्ट के आशीष कठैत ने झील क्षेत्र के गांवों में चल रहे कार्यों और प्रोसेसिंग एवं डिस्पोजल यूनिट की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।

रत्नेश कोठियाल, पर्यावरण विशेषज्ञ ने बेसलाइन डेटा और पर्यावरण स्वीकृति से जुड़ी जानकारियाँ प्रस्तुत कीं। संबंधित ने प्रोसेसिंग प्लांट, एसएलएफ और प्रतिदिन प्रोसेसिंग क्षमता की जानकारी बैठक में दी। नगर निकायों द्वारा संसाधनों की कमी के प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष घनसाली आनंद बिष्ट, टीएचडीसी से विजय सहगल, डीएफओ पुनीत तोमर, मो असलम, कृषि अधिकारी देवराडी, डीपीआरओ एम एम खान सहित सभी संबंधित लोग भौतिक और वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 

Related posts

उच्च शिक्षा संस्थानों में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए Bageshwar में ‘Devbhoomi उद्यमिता योजना’ के लिए Dr. Vivek Kumar को नोडल अधिकारी

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश*।

khabargangakinareki

सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में निकाली गई पदयात्रा।

khabargangakinareki

Leave a Comment