Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक।

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक**

आज मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR ) कार्यों को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक आहूत की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तहसील स्तर पर टेबल टॉक एक्सरसाइज किया गया है।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सभी मतदेय स्थलों पर जल्द बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.)  नामित करते हुए फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत बीएलओ द्वारा 2003 एवं 2025 की नामावली का मिलान कर चार श्रेणी में कार्य किया जाना है।

वहीं उन्होंने बताया कि जिनका जन्म 01 जुलाई 1987 या इससे पूर्व हुआ है, उनसे सत्यापन हेतु स्वयं का एक अभिलेख लेकर ‘ए‘ श्रेणी में चिन्हित करना है।

इसी प्रकार 2025 की निर्वाचक नामावली में जिन मतदाताओं की आयु 38 वर्ष या इससे अधिक है, किन्तु 2003 की नामावली में उनका नाम दर्ज नहीं है, उनसे सत्यापन हेतु स्वयं का एक अभिलेख लेकर ‘बी‘ श्रेणी में, जिनका जन्म 02 जुलाई 1987 से 02 दिसम्बर 2004 के बीच हुआ है, उनसे सत्यापन हेतु दो अभिलेख (एक अभिलेख स्वयं का एवं एक अभिलेख माता या पिता का) लेकर ‘सी‘ श्रेणी में तथा जिनका जन्म 03 दिसम्बर 2004 से 01 जनवरी, 2025 के बीच हुआ है, उनसे तीन अभिलेख (एक अभिलेख स्वयं का तथा एक-एक अभिलेख माता, पिता का) लेकर ‘डी‘ श्रेणी में चिन्हित किया जायेगा।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, राजनीतिक दलों में भाजपा से रामकुमार सिंह कठैत, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, जयेंद्र पंवार, कांग्रेस से कुलदीप सिंह पंवार एवं।विजय पाल रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से एम्स संस्थान ने कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह के मार्गदर्शन में सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने व आपात स्थिति में दवाएं उपलब्ध कराने के लिए ड्रोन का सफल ट्रॉयल किया।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-पोस्ट ऑफिस मालगांव में 13 लाख 86 हजार रुपए की धनराशि का गबन करने वाला अभियुक्त टिहरी पुलिस की हिरासत में।

khabargangakinareki

एसआईआर के तहत भेजे गए नोटिसों की सुनवाई जारी, जिला निर्वाचन अधिकारी लगातार कर रही हैं मॉनिटरिंग।

khabargangakinareki

Leave a Comment