Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

विकासखंड जाखणीधार के 09 पुरुष एवं 27 महिला सहित कुल 36 वरिष्ठ नागरिकों को श्री बद्रीनाथ धाम की चार दिवसीय निःशुल्क यात्रा पर भेजा गया।

*मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत ग्राम ढुंग के 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया यात्रा पर**

उत्तराखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना मातृ पितृ  तीर्थाटन योजना के अंतर्गत विकासखंड जाखणीधार के 09 पुरुष एवं 27 महिला सहित कुल 36 वरिष्ठ नागरिकों को आज मंगवाकर को श्री बद्रीनाथ धाम की चार दिवसीय निःशुल्क यात्रा पर भेजा गया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डुंग मंदार विजयपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य ढूंग आशा देवी, ग्राम प्रधान विक्रमा देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार द्वारा तीर्थ यात्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी एस.एस. राणा ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ यात्रा की भोजन एवं आवास व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में की जा रही है।

इसके साथ ही वाहन व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले एक यात्रा सेम मुखेम से तथा देवप्रयाग विकासखंड से भेजी गई है तथा आगे भी यह यात्राएं संचालित होती रहेगी।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग से मनोज बिजलवान, उमेद सिंह राणा सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

 

Related posts

Harbans Kapoor Death: हरबंस कपूर के नाम है लगातार एक ही क्षेत्र से आठ बार विधायक रहने का रिकॉर्ड, पढ़ें उनके जीवन की खास बातें

cradmin

दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन।

khabargangakinareki

10.70 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस की कारवाही।

khabargangakinareki

Leave a Comment