Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

14 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड UKSSSC परीक्षा के दृष्टिगत एवं जनपद टिहरी में मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।

जनहित सूचना

14 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड UKSSSC परीक्षा के दृष्टिगत एवं जनपद टिहरी में मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा प्रारम्भ होने से पर्याप्त समय पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के पास पहुंचना सुनिश्चित करें।

अभ्यर्थियों एवं आमजन से अपील की गई है कि परीक्षा केन्द्रों तक यात्रा के दौरान यदि कहीं मार्ग अवरुद्ध होने अथवा यातायात प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हो, तो इसकी जानकारी तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक सहायता एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

*जिला टिहरी गढ़वाल कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल-*
*☎️01376-234793,*
*☎️01376-233433,*
*📱9456533332,*
*📱8126268098,*
*📱7465809009,*
*📱7983340807.*

जनपद के परीक्षा केन्द्र निम्नलिखित है:
बीवीएस पब्लिक स्कूल नई टिहरी,
बालिका राइका बौराड़ी,
प्रताप इन्टर कालेज बौराडी,
न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल,
सेन्ट एन्थौनी स्कूल,
सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज नई टिहरी,
अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन इण्टर कॉलेज चम्बा बालिका,
राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज चम्बा,
सरस्वती विद्या मन्दिर उनियालसारी चम्बा,
बालिका इण्टर कॉलेज नरेन्द्रनगर तथा
श्री पूर्णा नन्द इण्टर कॉलेज मुनिकीरती

जिला प्रशासन
टिहरी गढ़वाल।

Related posts

ब्रेकिंग:- अब यहाँ आयुष्मान मरीजों के लिए प्रत्येक तल पर पंजीकरण की सुविधा, लंबी लाईन से मिलेगा छुटकारा, आसान हुई प्रक्रिया

khabargangakinareki

व्यापार:-उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का MOU।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

khabargangakinareki

Leave a Comment