Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदेहरादूनविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित*

जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, दुर्घटनाओं के कारणों तथा सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जनवरी 2026 से अगस्त 2026 तक हुई वाहन दुर्घटनाओं का माहवार, क्षेत्रवार, थानेवार, वाहनवार, समयवार, कारणवार एवं मार्गवार तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत विवरण के अनुसार जनपद टिहरी में जनवरी से अगस्त अवधि में वर्ष 2025 में कुल 43 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या बढ़कर 61 हो गई है। इस प्रकार दुर्घटनाओं की संख्या में लगभग 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
वहीं, दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है, जबकि घायलों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

विवरण के अनुसार वर्ष 2026 में वाहन दुर्घटनाएं जून एवं अप्रैल माह में सर्वाधिक रही। दुर्घटनाओं के कारणों के विश्लेषण में सामने आया कि अधिकांश दुर्घटनाएं अंधे मोड़, लापरवाही से वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय चालक का ध्यान भटकने के कारण हुई हैं।

प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा

बैठक में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाई तथा दुर्घटनाकारक मामलों में की गई कार्रवाई का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही, दोनों विभागों द्वारा चलाए गए संयुक्त चेकिंग अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई।

परिवहन विभाग द्वारा जनवरी से अगस्त 2025 तक कुल 3,950 चालान किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 में इसी अवधि में 4,550 चालान किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस विभाग द्वारा जनवरी से अगस्त 2025 तक कुल 38,529 चालान किए गए थे, जो वर्ष 2026 में बढ़कर 40,339 चालान हो गए हैं।

जिलाधिकारी ने दिए सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के विभिन्न मार्गों पर स्थित अंधे मोड़ों को चिन्हित कर उनका सर्वेक्षण किया जाए तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने देवप्रयाग क्षेत्र में अधिक संख्या में हुई सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए वहां ANPR कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी एवं कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने ढलान वाले मार्गों पर तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही, BRO द्वारा लगाए जाने वाले रंबल स्ट्रिप्स के संबंध में आवश्यक कार्रवाई आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़क किनारे झाड़ी कटान के कार्य को भी प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। सभी संबंधित विभागों को अगले 15 दिनों में झाड़ी कटान की कार्रवाई पूर्ण कर जियो-टैग फोटोग्राफ सहित अनुपालन रिपोर्ट तैयार करने तथा आगामी जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में एसएसपी श्वेता चौबे, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एस. नैगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग टिहरी आर.के. टम्टा, बीआरओ के प्रतिनिधि के.सी. नौटियाल एवं सत्यवीर सिंह, एआरटीओ राजेंद्र विराटिया सहित संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

यहां मोबाइल छीनने के प्रयास में अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी।

khabargangakinareki

लखवाड़ बांध परियोजना के कार्यों में तेजी के निर्देश, डीएम ने भूमि अधिग्रहण व मुआवजे की समीक्षा की।

khabargangakinareki

PM Modi ने Uttarakhand में वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, निवेशकों को विकास के लिए प्रेरित किया

khabargangakinareki

Leave a Comment