Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाउत्तराखंडस्वास्थ्य

ब्रेकिंगः-ग्राम थला मनराल में लगाया निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर।

ग्राम थला मनराल में लगाया निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर।

रिपोर्ट:- गोविन्द रावत

सल्ट – अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट ग्राम थला मनराल जूनियर हाईस्कूल में स्व हरीश चन्द्र जुयाल की स्मृति पर डाः संजय जुयाल द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर उजाला सिग्नस सेंट्रल हास्पिटल हल्द्वानी द्वारा लगाया।

वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह रावत ने नेत्र चिकित्सकों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

शिविर में 300 से अधिक ग्रामीणों ने नेत्र चिकित्सा का लाभ लिया गया।

शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क दवा, चश्मा वितरण किया । ग्रामीणों ने उजाला सिग्नस सेंट्रल हास्पिटल हल्द्वानी का आभार जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह रावत , जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य कनवर भारद्वाज, गणेश रावत, महिपाल सिंह, नवीन रिखाडी, उमेश रिखाडी, किशोर रिखाडी, कैलाश बर्थवाल , पूर्व अघ्यक्ष छात्र संघ रामनगर अमित पाल सिंह रावत आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-21वीं सदी के स्वप्न दृष्टा थे राजीव गांधी :- राकेश राणा

khabargangakinareki

बड़ी ब्रेकिंग:-760 ग्राम अवैध चरस की हुई बरामदगी, दो चरस तस्करों की गिरफ्तारी।

khabargangakinareki

जनपद नई टिहरी में कलेक्ट्रेट सहित सभी राजस्व न्यायालयों में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें त्वरित गति से मामलों का निस्तारण।

khabargangakinareki

Leave a Comment