Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीतालविशेष कवर

ब्रेकिंग:-आयुष्मान कार्ड का लाभ हर लाभार्थी को दिया जाये। धीराज गर्ब्याल।

आयुष्मान कार्ड का लाभ हर लाभार्थी को दिया जाये। धीराज गर्ब्याल।

रिपोर्ट:- ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया है कि जनपद मैं भारत सरकार की लाभान्वित सेवा यथा आयुष्मान कार्ड का लाभ जनपद के प्रत्येक लाभार्थी को दिया जाना है ।
जिसके लिए उन्होंने उप जिला अधिकारी नैनीताल, धारी, कोश्याकुटोली, रामनगर, कालाढूंगी एवं हल्द्वानी को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रन्तर्गत समस्त तहसीलदारों, पटवारी/ लेखपालों एवं तहसीलदार को अपने स्तर से निर्देशित करें कि वे अपने-अपने क्षेत्र के समस्त जन सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) के संचालकों की तीन दिवस के भीतर बैठक आहूत कर जनसेवा केंद्रों (कॉमन सर्विस सेंटर) मे आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
डीएम ने कहा कि सेवा का लाभ आम जनमानस को मिले इस संबंध में संबंधित पटवारी/लेखपालों के द्वारा उनके क्षेत्रतर्गत प्रत्येक ग्राम सभाओं में व्यापक जन जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि प्रत्येक लाभार्थी को सुगमता से आयुष्मान कार्ड मिल सके साथ ही उपरोक्त कार्यक्रमो की कार्यवाही से जिला कार्यालय को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

ब्रेकिंग:-जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के अन्तर्गत प्रस्तावित/स्वीकृत कार्याें, बजट आदि को लेकर संबंधित विभागों की साथ समीक्षा बैठक।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कुमाऊँ मण्डलायुक्त ने फरियादियों की शिकायत सुन कर मौके पर निस्तारण करने के दिये निर्देश।

khabargangakinareki

यहां आयोजित शौचालय, हमारा सम्मान‘ कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ठ शौचालय धारकों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।

khabargangakinareki

Leave a Comment