Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिक

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री ने टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप” का किया उद्घाटन ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने आयोजन स्थल पर लगे विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया एवं पहले सत्र की विजेता टीमों को मेडल से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि यह पहला मौक़ा है जब टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

खेल एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से खिलाड़ी अपने परिवार का नाम रोशन करने के साथ ही उनके प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करता है।

उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘समृद्ध खेल संस्कृति’ का विकास हो रहा है, हाल के दिनों में हमारे खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे ऐतिहासिक प्रदर्शन इसका प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

वर्तमान में टिहरी में पर्यटन के विकास के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन का केंद्र बनाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।

इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, विधायक श्री किशोर उपाध्याय, श्री शक्ति लाल शाह , श्री विनोद कंडारी, श्री विक्रम सिंह पांवर सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Related posts

क्यारी एवं द्वारगढ़ न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न।

khabargangakinareki

लखपति दीदी योजना के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक आयोजित।

khabargangakinareki

दो दिसम्बर को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई का फैसला आने पर कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर दिया शांति का संदेश।

khabargangakinareki

Leave a Comment