Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-नगर पंचायत चमियाला अध्यक्ष एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी पर वार्ड सदस्यों ने लगाए भारी अनियमितता एवं मनमानी के आरोप, सामूहिक त्यागपत्र सहित तालेबंदी का अल्टीमेटम।

नगर पंचायत चमियाला अध्यक्ष एवं प्रभारी अधिकारी पर वार्ड सदस्यों ने लगाए भारी अनियमितता एवं मनमानी के आरोप।

टिहरी (चमियाला):- नगर पंचायत चमियाला अध्यक्ष एवं प्रभारी अधिकारी पर वार्ड सदस्यों ने लगाए भारी अनियमितता एवं मनमानी के आरोप लगाकर 11 बिंदुओं की शिकायत पत्रावली उपजिलाधिकारी घनसाली कार्यलय में दी है इसके साथ कि इसकी एक प्रति अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत चमियाला को भी सौंपी।

इस पूरे प्रकरण को लेकर वार्ड सदस्य पूरब सिंह नेगी ने कहा कि नगर पंचायत चमियाला में हर स्तर पर मनमानी एवं अनियमिता का दौर जारी है।
उन्होंने साफ सफाई ,स्ट्रीट लाइट की समस्या ,सी सी टी वी की वार्डो में उचित व्यवस्था ना होना, पुराने किये गए विकास कार्यो का भुगतान ना होना एवं बोर्ड को बिना बताए गुप्त रूप से निविदा छापने का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यहां केवल मनमानी चल रही है।

वही वार्ड 2 के सदस्य हरीश राणा ने बताया कि जब वार्ड सदस्यों की ही नही सुनी जा रही है तो आम जनता का क्या हाल होगा यह एक बड़ा सवाल है।

वार्ड सदस्य ताजबीर सिंह रावत ने कहा कि अगर उनकी शिकायतों पर त्वरित संज्ञान नही लिया गया तो सभी वार्ड सदस्य सामूहिक रूप से जिलाधिकारी को अपना त्याग पत्र सौंपेंगे।
साथ ही वार्ड सदस्यों द्वारा नगर पंचायत चमियाला कार्यलय में तालेबंदी की भी बात इस पत्र के माध्यम से कही गयी है।

Related posts

Team India के Dressing Room में PM Modi के जाने का Video आया सामने, सबको Delhi आने का दिया निमंत्रण

khabargangakinareki

Dehradun: पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat ने Uttarakhand के लिए नए भूमि कानून के समर्थन में उतरते हुए प्रदेश के नाम पर उठाए सवालों पर दिया राय

khabargangakinareki

जल जीवन मिशन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक” “हर घर नल-हर घर जल लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश।

khabargangakinareki

Leave a Comment