Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जिलाधिकारी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में समग्र शिक्षा के तहत वर्ष 2023-24 की बालगणना संबंधी जनपद स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की ली गयी बैठक।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में समग्र शिक्षा के तहत वर्ष 2023-24 की बालगणना संबंधी जनपद स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक ली गई।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि बालगणना सर्वे से कोई बच्चा छुटे नहीं है सर्वे का कार्य ब्लॉक वाइज आंगनवाडी एवं विद्यालय स्तर पर समयान्तर्गत पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्लूएसएन) की जानकारी लेते हुए ऐसे सभी बच्चों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया कि जो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला बाल विकास अधिकारी को ऐसे बच्चों की विशेष निगरानी करने तथा उनको सभी आवश्यक सामाग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आपदा मद से 112 स्कूलों के मरम्मत/व्यवस्थाओं हेतु पैंसा जारी किया गया है, जो निर्वाचन मतदेय स्थल भी हैं, उनमें प्राथमिकता पर कार्य करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन स्कूलों में जिला योजना के अन्तर्गत कार्य किये जा रहे हैं, उनमें भी गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्कूलों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जानी है, उनको फॉलोअप करें, साथ ही अन्य स्कूल जहां मरम्मत कार्य किये जाने हों, अवगत करायें।

पीएम पोषण योजना के जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि स्कूल की सभी किचन में गैस सिलेण्डर का ही उपयोग हो, माध्यह्न भोजन पोष्टिक हो, स्कूलों में साफ-सफाई रहे।

जिला बाल विकास अधिकारी को पोषण किट संबंधी जानकारी स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग को भी शेयर करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा समग्र शिक्षा के अन्तर्गत लड़कियों की शिक्षा, गुणवत्ता की शिक्षा, पीएम श्री योजना एवं निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को महिला साक्षरता बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने एवं निर्माण कार्यों की देखरेख हेतु दौरा करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को कोई दिक्कत न हो, उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये।

खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापनगर द्वारा आवासीय विद्यालय हेतु 40 गद्दों की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा पटवारी को तत्काल गद्दे खरीद कर विद्यालय को उपलब्ध कराने तथा बीजक प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में सीईओ एस.पी. सेमवाल, डीईओ बैसिक वी.के. ढौंडियाल, डीपीओ सोहेब हुसैन, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

Uttarakhand Investment Summit 2023: संस्कृति विभाग ने 15 कलाकारों का स्वागत करने के लिए तैयारी की, जो तिलक और तुलसी की माला सहित

khabargangakinareki

सरोवर नगरी नैनीताल व कुमाऊँ मंडल के कई क्षेत्रों में नन्दा सुनन्दा महोत्सव कदली बृक्ष आगमन के साथ हुआ शुरू।

khabargangakinareki

Harbans Kapoor Death: जीवनभर लैंब्रेटा स्कूटर में चलते रहे कपूर, आखिरी सफर पर निकले तो हर आंख हुई नम, तस्वीरें

cradmin

Leave a Comment