Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर वापसी में अपने परिजनों से बिछड़े बच्चों को चौकी भीमबली पुलिस कार्मिकों ने मिलवाया।

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर वापसी में अपने परिजनों से बिछड़े बच्चों को चौकी भीमबली पुलिस कार्मिकों ने मिलवाया।

आज दिनांक 04.06.2024 को श्री योगेश आत्रेय पुत्र कैलाश आत्रेय निवासी डिफेंस कॉलोनी बीकानेर, राजस्थान अपनी पत्नी के साथ चौकी भीमबली पर आए और बताया कि वह अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस आ रहे थे।

बताया गया कि रास्ते में उनका पुत्र भावेश आत्रेय (उम्र 9 वर्ष) व भांजा जय शर्मा उर्फ कांजी पुत्र अरुण शर्मा (उम्र 10 वर्ष) दोनो बिछड़ गए हैं।

वहीं उनकी तरफ से भी काफी देर तक बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया गया है परन्तु इनका बच्चों का पता नहीं चल पा रहा है।

चौकी प्रभारी भीमबली यशपाल सिंह ने बच्चों के परिजनों से उनका हुलिया व फोटोग्राफ्स लेकर यात्रा पड़ावों की अन्य चौकियों सहित चौकी भीमबली पुलिस बल के कार्मिकों को दिया गया।

चौकी प्रभारी भीमबली अधीनस्थ पुलिस बल सहित स्वयं इन बच्चों की तलाश हेतु यात्रा मार्ग पर गये व इस क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों व दुकानदारो को दोनो बच्चो की फोटो दिखाकर तलाश अभियान चलाया गया।

काफी प्रयासों के उपरान्त चौकी प्रभारी भीमबली यशपाल सिंह व मुख्य आरक्षी चन्द्रशेखर टाकुली को रामबाड़ा बाइपास के पास ये दोनो बच्चे दिखाई दिये, जो कि अपने परिजनों से बिछड़ने के कारण काफी घबराये हुए थे।

इन बच्चों को चौकी लाकर इनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

श्रद्धालु श्री योगेश आत्रेय व उनकी पत्नी ने बच्चो को सकुशल पाते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” यात्रा मार्ग पर बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को मिलाने का कार्य कर रहा है।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-जोखिम न्यूनीकरण एवं क्षमता विकास विषयक कार्यशाला का आयोजन मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के वर्चुवल गरिमामय उपस्थिति में।

khabargangakinareki

भविष्य कीआवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यमुनोत्री धाम के विस्तार को लेकर प्रशासन के स्तर से कार्रवाई हुई तेज।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष, आशा नौटियाल का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद, पहली बार , भाजपा मंडल नैनीताल व महिला मोर्चा द्वारा किया गया भव्य एवं जोरदार स्वागत।

khabargangakinareki

Leave a Comment