Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

यहां हुई बंग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के विरोध में आम सभा।

स्थान । नैनीताल

।।बंग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के विरोध में आम सभा।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसए मैदान में भारत रक्षा मंच जिला नैनीताल द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के आह्वान पर यहाँ सैकड़ों लोगों ने बंग्लादेश में हिन्दू,बौद्ध, सिख , इशाई आदि अल्पसंख्यको पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आम सभा कर जोरदार प्रदर्शन कर विशाल रैली निकाल कर बंग्लादेश सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई।

इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या बंग्लादेश हाय हाय का बैनर लेकर सबसे आगे दिखाई दी।

यहाँ खेल के मैदान में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा भीमताल, भवाली, मंगोली, बजुन, गरमपानी, दूर दराज तमाम क्षेत्रों से लोग यहाँ डीएसए मैदान में एकत्र हुए जहां आम सभा कर जमकर बंग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर खरी खोटी सुनाई।
जय श्री राम, जय बीर बजरंगी से पूरा नैनीताल गुंजायमान हो गया।
वक्ताओं ने कहा बुलेट के आधार पर हिंदुस्तान पर कब्जा नही कर पाये तो बेलेट के आधार पर हिंदुस्तान पर कब्जा करना आज यही रफ्तार गति बैलेट के आधार पर हिंदुस्तान में हिन्दू समाज को कम करना और बैलेट के आधार पर सत्ता प्राप्त करना उनका शिष्टम बन गया है। इस अवसर पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा समेत भाजपा व हिन्दू संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Related posts

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिये गये हैं। इसी के साथ चार धाम यात्रा प्रारंभ हो गई है।

उत्तरकाशी जनपद में चलाया जा रहा है राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम*

khabargangakinareki

बिना डाॅक्टरी सलाह के दवा न छोड़ें किडनी रोगी – विशेषज्ञों ने दी भोजन में नमक कम रखने की सलाह, प्रोटीन का करें उपयोग।

khabargangakinareki

Leave a Comment