Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने एनएच-34 का किया निरीक्षण दूरभाष पर दिये बीआरओ के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश ।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने एनएच-34 का किया निरीक्षण दूरभाष पर दिये बीआरओ के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश ।
आज गुरुवार को जिलाधिकारी ने किसान दिवस कार्यक्रम में आये ग्रामीणों की सड़क से सम्बन्धी समस्याओं के क्रम में एन एच एवं मेरा गांव मेरी सड़क जो एनएच से कोटी डोभालों की गांव तक एवं डाबरी स्थान का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये ।
कोटी डोभालों की सड़क जो कि एनएच से उक्त गांव तक जाती है का निरीक्षण किया जिसमें गांव के वर्तमान एवं पूर्व प्रधान ने बताया कि जो सड़क गांव तक जाती है उसमें भारी दरारें आ गयी है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मलबा हटाने, सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश बीआरओ को दिये तथा सड़क पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश व आश्वासन सम्बन्धितो को दिये ।

वहीं डाबरी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सड़क की मरम्मत हेतु बीआरओ को यात्रा सीजन से पहले सभी आवश्यक कार्यों को करने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट मुलायम सिंह रावत सहित विभागीय कार्मिक व संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित रहे ।

 

Related posts

होली पर मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध।

khabargangakinareki

Uttarakhand: 697 ग्राम पंचायतें बनेंगी इंटरनेट संपर्कित, UPCL द्वारा BharatNet के माध्यम से बिजली कनेक्शन दिया

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-ग्राम थला मनराल में लगाया निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर।

khabargangakinareki

Leave a Comment