Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 8 जनवरी 2024 को जिला मुख्यालय में आयोजित ‘दीदी-भुली महोत्सव’ में करेंगे प्रतिभाग ।*

सीएम उत्तरकाशी कार्यक्रम
रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी 
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 8 जनवरी 2024 को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में आयोजित ‘दीदी-भुली महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे।*

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पूर्वाह्न 11:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मातली हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से उत्तरकाशी पहुंचेंगे ।

मुख्यमंत्री उत्तरकाशी में पूर्वाह्न 11:30 बजे से पेट्रोल पंप से रामलीला मैदान तक रोड शो के बाद रामलीला मैदान में आयोजित ”दीदी-भुली महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर रामलीला मैदान में आयोजित प्रदर्शनी – विकसित भारत विकसित ग्राम का उद्घाटन व स्टॉल निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे और विभिन्न विकास परक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे रामलीला मैदान से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

मौसम परिवर्तन के चलते मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा।

khabargangakinareki

Uttarakhand Investment Summit 2023: संस्कृति विभाग ने 15 कलाकारों का स्वागत करने के लिए तैयारी की, जो तिलक और तुलसी की माला सहित

khabargangakinareki

ऐम्स संस्थान में व्यापक अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन तत्परता सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एम्स में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment