Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सीमान्त विधान सभा घनसाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर सम्पन्न हुई बैठक।

‘सीमान्त विधान सभा घनसाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर बैठक हुई सम्पन्न।‘‘

शुक्रवार को विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में विधान सभा घनसाली क्षेत्रान्तर्गत सड़क, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, मोबाइल टावर, सिंचाई, हैलीपेड सेवा के संबंध में बैठक आहूत की गई।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई एवं वेबकाप्स की विभिन्न सड़क/पुल /रास्तों की प्रगति की जानकारी लेते हुए बरसात से पहले सभी क्षतिग्रस्त प्वाईंट को चेक करने के निर्देश दिये गये। घुत्तू-महरगांव सड़क कटिंग का कार्य प्राथमिकता पर करने, गांेफल गांव रास्ता/दीवार निर्माण एवं पिंसवाड़ पुल निर्माण हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया।
इसके साथ ही घुत्तू से मेंढू सिंदवाल गांव मोटर मार्ग पुल, गंेवाली का तीसरा पुल, बासर-सिमाणा, पिंसवाड़-मारवाड़, जगदी-बडियार गांव-तितराणा मोटर मार्ग, चंगोरा-अणवा सड़क आदि पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजना में प्रस्तावित करने को कहा गया। ग्वाणा तल्ला-मल्ला सड़क पर गड्डे भरने की बात पर विभाग ने बताया की काम सुचारू है और कुछ ही दिनों में काम पूर्ण कर लिया जायेगा।

बैठक में डीएसओ को दूरस्थ सीमांत गांवों में जून के शुरुआत में खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था करने को कहा गया, जिस पर विभाग ने पूर्ण तैयारी जाहिर की और हूलाणाखाल गोदाम की व्यवस्था के लिए प्रपोजल शासन को भेजे जाने की बात कही। बीएसएनएल के अधिकारी को पिंसवाड़ में मोबाइल टावर को जल्द सक्रिय करने तथा डीडीएमओ को विभिन्न मदों में धनराशि की मांग करने के निर्देश दिये गये।

इस मौके पर विधायक ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व उनके द्वारा बूढ़ाकेदार, तिनगढ़, पिंसवाड़ आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जिसमें पाया कि कुछ कार्य प्रगति पर हैं तथा अन्य शेष कार्यों पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा सुझाव दिये गये। बैठक में शेष कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए अधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी मानसून सीजन से पहले आपदाग्रस्त क्षेत्रों में कुछ कार्य निर्धारित किये गये है, जिनमें से विभागों द्वारा कुछ कार्य कर लिये गये हैं तथा शेष को 15 जून तक पूरे किये जाने की प्रयास किये जा रहे हैं।

बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा उदय सिंह रावत, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि घनसाली डी.सी. नौटियाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान घनसाली संतोष उपाध्याय, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई टिहरी अनूप ड्यूंडी, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई गणेश नौटियाल, डीएसओ मनोज डोभाल, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित वेबकॉफ्स एवं बीएसएनएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एम्स, ऋषिकेश में एकीकृत कैंसर वेलनेस क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ ।

khabargangakinareki

उप चुनाव:-जनपद के अन्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के रिक्त सभी स्थानों पर उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी।जाने अधिक इस खबर में।

khabargangakinareki

Google Pixel 8A : AI फीचर्स वाला Google ने लांच किया सबसे सस्ता स्मार्टफोन, इसमें है 64MP कैमरा, यहाँ जानिए कितनी है कीमत

khabar1239

Leave a Comment