Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा मीजल्स रूबेला उन्मूलन हेतु गठित जिला टास्क फोर्स समिति की ली गई बैठक।

“मीजल्स रूबेला की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न।”

गुरुवार 3 जुलाई को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल द्वारा मीजल्स रूबेला उन्मूलन हेतु गठित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली गई।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को प्रत्येक स्कूल में बच्चों को मीजल्स के प्रति जागरूक करने, बाल विकास अधिकारी को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम स्तर पर कार्यक्रम हेतु जागरूकता एवं सहयोग करने तथा सूचना विभाग को इसका प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

इससे पहले सीएमओ श्याम विजय ने ब्लाक वाइस इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम से अवगत करते हुए, संस्थागत प्रसव, खुशियों की सवारी, 108 सेवा के बारे में बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिस ब्लॉक में सबसे कम होम डिलीवरी होगी, उसको पुरस्कृत किया जाएगा।

एसीएमओ डॉ. दीपा रूपाली ने स्मालपॉक्स के एलिमिनेशन और इरेडिकेशन के बारे में बताए हुए कहा कि इसी की तर्ज पर मीजल्स पर भी कंट्रोल करना है।

नेशनल फमिली हेल्थ सर्वे में देखा गया है कि कंट्रोल का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मीजल्स बीमारी के लक्षण, इनक्यूबेशन पीरियड, गलत धारणाएं और खान–पान के बारे में बताया।

बैठक में सीएमएस अमित राय, डीपीओ संजय गौरव, डीपीआरओ एम एम खान, प्रोग्राम मैनेजर एनएचएम एस. पी. सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी देने के बीएसएनएल को दिए कड़े निर्देश।

khabargangakinareki

जनपद मुख्यालय स्थित पी.आई.सी. नई टिहरी में ‘जन सेवा‘ थीम पर शुरू हुए चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर।

khabargangakinareki

उत्तराखण्ड ग्रामीण निर्माण परिषद के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में ग्रामीण निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली।

khabargangakinareki

Leave a Comment