Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद टिहरी के कैम्पटी क्षेत्र में आयोजित 32वें अगलाड़ घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कैम्पटी क्षेत्र में आयोजित 32वें अगलाड़ घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

कैम्पटी/टिहरी, 17 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद टिहरी के कैम्पटी क्षेत्र में आयोजित 32वें अगलाड़ घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कैम्पटी पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री गणेश जोशी का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री ने समारोह में उपस्थित खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

समारोह के दौरान ग्रामीणों की मांग पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं—
1. ग्राम पंचायत सिया कैम्पटी में पिछले 20 वर्षों से किराये के भवन में संचालित राजकीय न्याय पंचायत स्तरीय कृषि निवेश केन्द्र के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति।
2. ग्राम नौथा में निर्माणाधीन श्रीदेव सुमन एग्रीक्लस्टर सेंटर को पुनः प्रारम्भ करने की स्वीकृति।
3. ग्राम पंचायत नवाड़ीधार के अन्तर्गत ग्राम बीरागांव में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है। समिति द्वारा संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की उन्होंने सराहना की।

वहीँ उन्होंने यह भी कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और खेल प्रेमियों के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार सतत रूप से प्रयासरत है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए समिति और क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार समिति अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, मंडल अध्यक्ष मसूरी रजत अग्रवाल, राजेश नौटियाल, प्रेम सिंह पंवार, किशन पंवार, मुकेश पंवार, सुरवीर पंवार, बिजला पंवार, समीर पंवार, सुनील नौटियाल, अनूप नौटियाल, कविता रौतेला, श्वेता राणा, राजेंद्र रावत, रणवीर कंडारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

एम्स ऋषिकेश व एफओजीएसआई के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान केऑडिटोरियम में आरोग्य योग यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

khabargangakinareki

बाल विकास परियोजना भिलंगाना टिहरी गढ़वाल द्वारा भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 में किए गए प्रावधानों के अनुसार ,आधारशिला व नव चेतना पर आधारित प्रशिक्षण ‘पोषण भी पढ़ाई भी ‘ का आयोजन दिनांक 19 मार्च 2025 को किया गया।

khabargangakinareki

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ लड़ाई में समर्थन और धन के लिए PM Modi का आभार व्यक्त किया।

khabargangakinareki

Leave a Comment