Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मची है होली की धूम।

स्थान। नैनीताल।

नैनी सरोवर में मची हुई है होली की धूम।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास होली की धूम मची हुई है।
बाहर से आये होल्यार ने माँ नयना देवी मंदिर में होली की शुरुआत करते हुए डोल की थाप में लोगों की वाहवाही लूटी। उसके बाद महिलाओं ने भी होली की शुरुआत कर झोड़े को भी गाया आने वाली पीढ़ी को यह संदेश दिया जो हमारी संस्कृति लुप्त होती जा रही है उसको जीवंत रखा जाये।
कुल मिलाकर नैनी सरोवर व उसके आसपास होली की धूम चारों ओर इस कदर मची हुई है। पूरे शहर में होल्यार ही दिखाई दे रहे हैं।
यहाँ बता दें सरोवर नगरी नैनीताल में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की होली आयोजित, युग मंच के 27वे होली महोत्सव में 9वर्ष से 85वर्ष के 45 होलयारों ने खड़ी होली की धूम मचाई।

होली आयोजन में सांस्कृतिक नगरी के सात नंबर स्थित शेर का डांडा क्षेत्र में महिलाओं ने बैठक होली और झोडे लगाकर स्वांग किए।
इन्नोवेटिव गाइड ओपन ग्रुप के मुख्यालय में गाइड कैप्टन दीपा पांडे की पहल पर फ्लॉक लीडर सुमन पंत के नेतृत्व में ज्योति भट्ट, पुष्पा, बसंती, रेणू कुँवर, गीता भट्ट, शाकम्भरी, गंगा, श्वेता, गुंजन भट्ट, सरस्वती, माया पंत, रेणू जोशी आदि ने देव वंदन, पारंपरिक होली गायन एवं आशीष देते हुए पारंपरिक झोडे लगाते हुए होली का आनंद लिया।

युगमंच द्वारा आयोजित 27वें होली महोत्सव में खड़ी होली की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए आमंत्रित टीम के रूप में “तीन गांव सुई लोहाघाट” के 45 होलयारों ने टीम लीडर मोहन चंद्र चौबे के नेतृत्व में सभी को मंत्र मुग्ध किया।

लोहाघाट के होलयारों ने दूसरे दिन नैना देवी प्रांगण से खड़ी होली शुरू करते हुए सर्वप्रथम देवी माँ एवं शिव को समर्पित होली प्रस्तुत की।

लोहाघाट के होलयारों में संयोजक मोहन चंद्र चौबे, फगुवा की भूमिका में राजेश चंद्र चौबे, सुई गांव के ग्राम प्रधान भुवन चौबे, सहित वरिष्ठ होलयार केशव दत्त चौबे, सचिन जोशी, रमेश चंद्र खरकवाल, गौरव पांडे, हरीश सिंह, त्रिभुवन तिवारी, राजू चौबे, पंकज खरकवाल, जगदीश चौबे सहित सबसे छोटे होलयार के रूप में कनिष्क चौबे द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

आयोजन के सफल बनाने में अमर उदय ट्रस्ट नैना देवी मंदिर के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश चंद्र मेलकानी, मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे सहित बसंत जोशी, युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम के नेतृत्व में भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, मनोज कुमार, अनिल कुमार, संजय, अमित शाह, अदिति खुराना, लक्ष्मण बिष्ट, रफत आलम, हिमांशु पांडे, राम सेवक सभा का अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बवाडी, वरिष्ठ छायाकार ए एन सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Related posts

जनता दरवार में मिली शिकायत । देर रात कुमाऊँ आयुक्त ने सीईएससी सेन्टर पर मारा छापा। मिले फर्जी दस्तावेज ।

khabargangakinareki

शनिवार 29 नवम्बर 2025 को कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में पहली बीडीसी बैठक की गई आहूत।

khabargangakinareki

पेयजल संकट उत्पन्न होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल संकट से आच्छादित क्षेत्रों में नियमित/वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित द्वारा इन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये।

khabargangakinareki

Leave a Comment